April 11, 2025
  • 11:25 pm 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक पदयात्रा, 21 को मुख्यमंत्री निवास का कांग्रेस करेगी घेराव
  • 10:28 pm शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
  • 10:18 pm एक्शन-प्लान बनाकर अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें :अरुण साव
  • 9:07 pm पर्यटन विभाग के साथ जल संसाधन और वन विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्यमंत्री
  • 6:41 pm बयानार क्षेत्र में होगा स्वास्थ्य सेवाए बेहतर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वन मंत्री केदार कश्यप ने क्या लोकार्पण

रायपुर/13 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज मणिपुर राज्य की राजधानी इंफ़ाल रवाना हुये। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आरंभ कल इंफ़ाल से होगा और यात्रा की समाप्ति मार्च महीने में महाराष्ट्र राजधानी मुंबई में होगी। यात्रा कुल 100 लोकसभा के 337 विधानसभा क्षेत्रों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा कुल 6713 किमी कि सफ़र तय करेगी। न्याय यात्रा का नारा-

“न्याय का हक़ मिलते तक”है

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश की आवाज़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी और उस मणिपुर से शुरू होगी जो महीनों से जल रहा है, सैकड़ों निर्दोष लोगो की हत्यायें हुई है, वहाँ शांति व्यवस्था बनाने की जगह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समुद्र में गोताखोरी करते हुये फोटोशूट करवाने में व्यस्त है। देश में युवा बेरोज़गार है, किसान परेशान है, महिलायें महंगाई की मार से दुःखी है, दलित और आदिवासी वर्ग अपने हक़ से वंचित है और मोदी सरकार केवल अपने दो उद्योगपति मित्रों का ही भला कर रही है। राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश की एकता और अखंडता और भी मज़बूत होगी जिसे भाजपा तोड़ने में लगी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हम सब इस महान यात्रा में छत्तीसगढ़ से शामिल होने जा रहे है।

विकास तिवारी
वरिष्ठ प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी
अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT