April 11, 2025
  • 5:21 pm साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने, खातों को ऑपरेट करने में शामिल 3 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार
  • 5:13 pm धरातल पर दिखना चाहिए निर्माण कार्यों के परिणाम : अरुण साव
  • 5:08 pm CM विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का किया भूमिपूजन
  • 4:26 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह को पदभार ग्रहण पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • 3:52 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा का किया शुभारंभ

नारायणपुर, 12 जनवरी, 2024-विधायक एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने आज सुबह सवेरे नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बंधुवा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और नगर पालिका अधिकरियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य की गति बढ़ाएं और जल्द पूरा करें। मंत्री ने कहा की बंधुवा तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम कांग्रेस ने केवल 5 साल भ्रष्टाचार किया है। इस तालाब से शहरवासियों की जनभावना जुड़ी हुई है। वर्षों से तालाब का विकास कार्य रुका हुआ है। तालाब की दयनीय स्थिति किसी से भी छुपी नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने न तो ठीक से यहां सफाई कार्य की गई और न ही सौंदर्यींकरण के काम हुए। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि 5 साल से सिर्फ झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि तालाब की दुर्दशा और उसकी हकीकत शहरवासियों के सामने है। कांग्रेसियों ने तालाब में खूब भ्रष्टाचार करने का प्रयास किया है। तालाब की सफाई और सौन्दरीकरण को लेकर कांग्रेसी नेता चिंतित होते, जनता के प्रति जवाबदेह होते तो यह प्रोजेक्ट अधर में नही लटका होता। पिछले पांच साल से सौन्दरीकरण को लेकर मियाद पर मियाद बढ़ाई जा रही है।

*हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, करेंगे क्षेत्र में भरपूर विकास*

वनमंत्री और स्थानीय विधायक केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ को स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बनाया है। छत्तीसगढ़ का निर्माण होने से यहां कांग्रेस सरकार बनेगी यह जानते हुए भी बड़े मन से अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। उनके सपनों को हम अपना लक्ष्य मानकर छत्तीसगढ़ को संवारने का कार्य कर रहे हैं।
नारायणपुर जिस गति से आगे बढ़ रहा था उसकी रफ्तार बीतें 5 वर्षों में कम हुआ। जिसे अब गति देने का काम भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कर रही है। निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में नारायणपुर का विकास तेजी से होगा। हमारा जो डेवलपमेंट का जो विजन है वह पूरा होगा।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT