April 22, 2025
  • 11:59 am मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 10:58 pm महादेव सट्टा ऐप का महाघोटाला : 573 करोड़ की जब्ती, बॉलीवुड से हवाला नेटवर्क तक ईडी की करारी चोट
  • 10:30 pm क्रिएटर इकोनॉमी के क्षेत्र में कार्यरत रचनाकारों के लिए वेव्स एक बड़ा अवसर : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन
  • 10:18 pm छत्तीसगढ़ में हर पुलिस थाने और DSP स्तर के अधिकारी गंभीर अपराध के मामलों में NATGRID का उपयोग करें
  • 10:07 pm छत्तीसगढ़ में 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा

रायपुर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर गौवंशीय पशुओं को लंपी वायरस से बचाने नगर निगम क्षेत्र के गौठानों में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक चतुर्वेदी ने निगम अधिकारियों से कहा  है कि संचालित सभी गौठानों में लंपी वायरस से पशुओं के बचाव के लिए समुचित प्रबंध व टीकाकरण सुनिश्चित करें एवं किसी पशु में वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उसे पृथक रखने की व्यवस्था तत्काल करें। अभियान के तहत प्रथम चरण में गोकुल नगर गौठान के 192 पशुओं का टीकाकरण कर पशुओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई।

ज्ञात है कि देश के विभिन्न राज्यों में गत वर्ष लंपी वायरस से गौवंशीय पशु प्रभावित हुए थे। इसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ. भुरे ने आवश्यक सतर्कता बरतने, गौवंशीय पशुओं की स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण के निर्देश दिए है। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं को लंपी वायरस से बचाने, इसका संक्रमण रोकने अभियान की शुरूआत की गई है।

लंपी एक वायरल त्वचा रोग है, जो मुख्य रूप से जानवरों को प्रभावित करता है। यह खून चूसने वाले कीड़ों, जैसे मक्खियों, मच्छरों की कुछ प्रजातियों और किलनी से फैलता है। पशुओं को बुखार हो जाना, जानवरों को भूख न लगना, लगातार नाक बहना, आंखों से पानी आना, त्वचा पर गांठ पड़ जाना लंपी के शुरुआती लक्षण है। इसे देखते हुए नगर निगम द्वारा अपने सभी गौठानों में टीकाकरण व अन्य उपायों का प्रबंध किया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अपर आयुक्त  अभिषेक अग्रवाल व शैलेन्द्र पटले ने सभी जोन कमिश्नर व जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने जोन क्षेत्र के अधीन संचालित गौठानों में विशेष सावधानी बरतने हेतु निर्देशित किया है। इन गौठानों में गौवंशीय पशुओं के नियमित स्वास्थ्य जांच व लंपी के लक्षण पाए जाने की दशा में संक्रमित पशु को तत्काल अन्य पशुओं से पृथक रखने के लिए कहा गया है।

अभियान के प्रथम चरण में जोन 06 अंतर्गत संचालित गोकुल नगर गौठान में 192 पशुओं का टीकाकरण किया गया। जोन आयुक्त  रमेश जायसवाल, संयुक्त संचालक पशुधन  रवि डहरिया, स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा की उपस्थिति में पशुओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। स्वयंसेवी संस्था एक पहल सेवा समिति व नगर निगम की टीम इस कार्य में अपनी सेवाएं दे रही है।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT