April 18, 2025
  • 2:48 pm अब ग्रामीण जान चुकें है बंदूक नहीं, विकास की राह ही बदलाव का मार्ग है-उपमुख्यमंत्री शर्मा
  • 12:55 pm सनकी पुत्र द्वारा कुत्ता ख़रीदने पैसा नहीं देने पर हथौड़ी से वार कर अपनी माँ का किया हत्या और पत्नी हुई घायल
  • 10:21 am लाला का चेहरा, जन की चेतावनी
  • 8:26 am सुप्रीम कोर्ट वक्फ एक्ट पर बड़ी खबर, नए वक्फ संशोधन कानून पर फिलहाल अमल नहीं 
  • 12:10 am सुहाग” फिल्म में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सजीव चित्रण – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ : रायपुर 12मई2019 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्जा माफ होने से किसान तो खुश है वही भाजपा दुःखी है। क्योंकि कर्ज माफी से किसानों की खेत खलिहान बिकना बन्द हुआ है।भाजपा शासनकाल में निरन्तर हो रहे किसानों की आत्महत्या की घटनाये बन्द हुई है।किसानों के परिवार में खुशियां लौटी है। इस कारण उद्योगपत्तियो के चौकीदारो को पीड़ा हो रही है।कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया है उसका परिणाम 23 मई को भाजपा को मिल जाएगी। जब छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा पर कांग्रेस को जीत दिलाकर किसानो को 17 रुपया प्रतिदिन देकर उन्नति की बात करने वाली मोदी भाजपा को जनता सबक सिखायेगी। भाजपा का चरित्र ही है झूठ बोलना झूठ को एक बार नही सौ बार बोलना और भ्रम फैलाना। भाजपा से जुड़े लोगों का भी कर्ज माफ हुआ है लेकिन वे कर्ज माफी को  जनता के बीच स्वीकार नही कर पा रहे है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के 2 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के 16 लाख किसान परिवारों को कर्ज माफी का तोहफा देकर उनके मायूस चेहरे में खुशियां लौट आई है। आदिवासियों की जमीन जिसे भाजपा की सरकार ने जोर जबरदस्ती अधिग्रहित किया था उसे लौटा कर पुनःआदिवासियों को मालिकाना हक दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों के मदद के लिये मैदान में उतर चुके है।भाजपा सरकार के संरक्षण में नकली खाद बीज बनाने वाले गिरोह गांव गांव घूमकर किसानों को भरमाते थे जो अब बन्द हो चुका हैअब किसानों को प्रमाणित बीज ,उर्वरक,आसानी से मिलना शुरू हो गया है।भाजपा की कमीशनखोरी बंंद हो गई हैं ऐसे में भाजपा तो तिलमिलायेगी।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT