पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की जनसभा में पथराव, “कांग्रेस की हताशा की चरम सीमा है कि सभा में पथराव हो रहा” – अजय चंद्राकर
HNS24 NEWS December 19, 2022 0 COMMENTS
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम जारी है। सोमवार को गदा चौक, सुपेला में शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, दयालदास बघेल, विजय जयसवाल व भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया शामिल थे। कार्यक्रम समापन के बाद जब पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर मीडिया से बात कह रहे थे, इस दौरान सामने की ओर से अज्ञात व्यक्तियों ने 3 से 4 पत्थर चलाया। इसमें भाजपा कार्यकर्ता रितेश, सुनीता को चोट लगी और बड़े नेता बाल-बाल बचे। भाजपा नेताओं ने इसके लिए कांग्रेस पर निशाना साधा है।
परेशान कांग्रेस नेता करा रहे यह हरकत
भाजपा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि “कांग्रेस की हताशा की चरम सीमा है कि आज सभा में पथराव हो रहा है”
भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से भाजपा ने मूवमेंट किया है। उससे कांग्रेस का महकमा परेशान हो गया है।उनको लग रहा है उनकी सत्ता जाने वाली है, उसी के डर का ये परिणाम है। उनकी मीटिंग में भाजपा ने कभी ऐसा नहीं करवाया। यह बेहद ओछी हरकत है। भाजपा की कैंप में रहने वाली कार्यकर्ता को कान के पास चोट लगा है। वहीं भाजपा के जो अन्य नेता मंच पर थे, वे बाल-बाल बच गए। पत्थर मंच तक आया था।
RELATED ARTICLES
R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- पाकिस्तान में बन रहा भगवान श्री राम मंदिर
- छुरा में ज़मीन माफिया का साम्राज्य : खेत पर खड़ी कॉलोनियां, प्रशासन बना गूंगा-बहरा तमाशबीन!
- डिजिटल डाटा कानून के खिलाफ उतरा विपक्ष,धारा 44 (3) को निरस्त करने की मांग
- पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
- मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदाय किया देश के पहले लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस अनुबंध