April 22, 2025
  • 2:42 pm मुठभेड़ में 03 लाख का ईनामी गुण्डीपुरी आरपीसी का मिलिशिया प्लाटून कमांडर वेल्ला वाचम हुआ ढेर, मारा गया माओवादी अम्बेली ब्लास्ट की घटना में था शामिल
  • 2:34 pm अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की पत्रकार वार्ता
  • 1:30 pm खादी और ग्रामोद्योग को मिलेगा नया आयाम
  • 11:59 am मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 10:58 pm महादेव सट्टा ऐप का महाघोटाला : 573 करोड़ की जब्ती, बॉलीवुड से हवाला नेटवर्क तक ईडी की करारी चोट

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज भेंट-मुलाकात के दौरान सक्ति से पहुँचे  मोहम्मद हारून ने अपने स्वास्थ्यगत समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए 3 लाख रूपये की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने जिस पर ईलाज की गम्भीरता को देखते हुए विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत  हारून को 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही कहा- आपके स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी जवाबदारी है। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्बंधित अधिकारियों को समुचित उपचार हेतु विस्तृत दिशा निर्देश भी दिए। जिस पर मोहम्मद हारून ने मुख्यमंत्री के दरियादिली के प्रति खूब आभार व्यक्त किया।

*कतका धान बेचेस लच्छेराम अउ कतका ऋण माफ होइस*

भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम सेधरा से पहुँचे लच्छेराम यादव ने कृषि ऋण माफ के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मोर 1 लाख 10 हजार रुपया के कृषि ऋण माफ होइस है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा ये साल कतका धान बेचेस। जिस पर लच्छेराम यादव ने कहा कि लगभग मोला 4 लाख रुपये मिलिस है। अउ हर साल लगभग में हर 635 कट्टा धान बेचथो।  लच्छेराम यादव ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजीव गांधी किसान न्याय योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT