May 19, 2024
  • 9:56 pm वी के पंडियन के अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं चलते नवीन: केदार कश्यप
  • 9:51 pm 0तात्यापारा चौक से शारदा चौक चौड़ीकरण : महापौर एजाज ढेबर की एमआईसी सदस्यों, पार्षदों सहित व्यापारियों से चर्चा की सकारात्मक पहल
  • 9:33 pm ओडिसा की सभाओं में लग रहे नारे, एति ओती चारो कोति ओपी..ओपी….
  • 6:19 pm राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति – दीपक बैज
  • 6:16 pm छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 और 9 अक्टूबर काे जिला कलेक्टरों और एसपी कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। इस दौरान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन का कलेक्टरों से हिसाब मांगा जाएगा। मुख्य सचिव ने कलेक्टर कांफ्रेंस का एजेंडा जारी कर दिया है। एजेंडे में इसका जिक्र किया गया है। कलेक्टरों से कहा गया है कि मुख्यमंत्री की भेंट-मुलाकात की घोषणाओं का क्रियान्वयन, दिए गए निर्देशों पर क्या काम हुआ, इसकी पूरी जानकारी अवश्य साथ लाएं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी बैंक खोलने की मांग अधिक आने पर एजेंडे में जिलों में बैंकिंग सेवाओं की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई है।
कलेक्टर-एसपी व आईजी कांफ्रेंस नवरात्रि के बाद 8 और 9 अक्टूबर को होगी। पिछली बार गणेश विसर्जन की वजह से इसे टाल दिया गया था। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की ओर से सभी कलेक्टर्स और एसपी को सूचना भेज दी गई है। 8 अक्टूबर को होने वाली कांफ्रेंस में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और निगम कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। जबकि एसपी-आईजी कांफ्रेंस 9 अक्टूबर को होगी। सभी कलेक्टर्स और एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे 30 सितंबर तक की अद्यतन जानकारी के साथ आएं। मुख्यमंत्री इस दौरान जिलों में लक्ष्य के अनुरूप किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर्स कांफ्रेंस के एजेंडे में सरकारी और निजी क्षेत्र का रोजगार भी शामिल है।
एजेंडे में 38 बिंदु शामिल
कलेक्टर कांफ्रेंस के लिए 38 बिदुओं का एजेंडा तैयार किया गया है। एजेंडे में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को शामिल किया गया है। साथ ही कृष्णकुंज योजना, जर्जर सड़कों की मरम्मत, जिलों में बैंकिंग सेवाओं की स्थिति, शासकीय योजनाओं के तहत निजी क्षेत्र में सृजित रोजगार की जानकारी मांगी गई है। इस दौरान अवैध निर्माण कार्याें के नियमितीकरण, राजीव युवा मितान क्लब की स्थापना की जानकारी ली जाएगी। वहीं कुपाेषण दूर करने चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी मांगी गई है।
भारी और कम बारिश का फसलों पर असर
कांफ्रेंस में कलेक्टरों से धान की खेती के संबंध में यह जानकारी मांगी गई है कि जहां पर अधिक बारिश हुई, वहां और जहां कम बारिश हुई, वहां पर फसलों की क्या स्थिति है। इसके प्रभाव का आकलन करने कहा गया है। फसलों की गिरदावरी, और धान खरीदी के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी लेंगे।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT