April 19, 2025
  • 10:01 pm छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है वरदान
  • 9:42 pm महज 24 घंटे के भीतर मनोहर सिंह पटेल को हाथ में मिला आयुष्मान कार्ड
  • 8:58 pm 3 बड़े बैंकों पर RBI की सख्त कार्रवाई, एक को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द
  • 8:21 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की
  • 5:11 pm सीजीएमएससी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ करने का एक बड़ा माध्यम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर, 13 फरवरी 2024/ दूरस्थ अंचल के किसान दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी  पूरनचंद सोनी दो साल का बकाया बोनस राशि 64 हजार 480 रूपए खाते में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बोनस की राशि का उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। अच्छी खेती-बाड़ी करने के लिए भूमि की मरम्मत भी कराने की बात कही। गांव चितालंका निवासी  राजेन्द्र सेठिया ने बताया कि 27 क्विंटल का धान बेचने पर उन्हें दो साल की बोनस राशि 64 हजार 640 रूपए मिली है। पैसे का उपयोग बच्चे की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और उनकी स्कूल फीस भरने के लिए करेंगे। गांव कवलनार की महिला कृषक श्रीमती गीता और ग्राम भोगाम के किसान श्री नतरूराम ने भी बोनस राशि मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान का दो साल का बकाया बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। राशि मिलने पर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता के साथ चिंता की लकीर भी मिट गई है। 25 दिसंबर 2023 को सुशासन दिवस के अवसर पर बोनस राशि किसानों के खातों में दिया गया है। किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सही समय पर बोनस राशि देकर खेती-बाड़ी की चिंता दूर कर दी है।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT