विष्णुदेव मुंगेरीलाल के सपने देख रहे, 16 अप्रैल को चूर-चूर हो जायेंगे-सुशील
HNS24 NEWS April 13, 2022 0 COMMENTS
रायपुर/13 अप्रैल 2022। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा खैरागढ़ में जीत के दावा किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। 16 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस की विजय पताका फहराएगी। भाजपा के सपने चूर-चूर हो जाएंगे और रमन सिंह, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल सहित सारी भाजपा के पैरों तले की जमीन धंसक जायेगी। वैसे ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की जमीन धंस चुकी है। विधानसभा में सवा दर्जन विधायक भी नहीं बचे। कांग्रेस खैरागढ़ की जीत के साथ अपनी संख्या 90 में से 71 करने जा रही है। खैरागढ़ की जनता ने विकास और विश्वास का हाथ चुना है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिले के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ की जनता ने पंद्रह साल तक झुनझुना पकड़ाने वाले रमन सिंह और उनकी भाजपा को 2018 में ही ठुकरा दिया था। अब 2022 के इस उपचुनाव में विकास के लिए कांग्रेस को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस की सरकार ने खैरागढ़ का अब तक वैसा ही तेज विकास किया है, जनता को वैसे ही राहत दी है, जैसे पूरे छत्तीसगढ़ में कायाकल्प किया है। डेढ़ साल में कांग्रेस खैरागढ़ की जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास करेगी। भाजपा चित्रकोट, दंतेवाड़ा और मरवाही के बाद खैरागढ़ उपचुनाव में चारों खाने चित्त नजर आयेगी। इसके साथ ही विष्णुदेव साय अपने नेतृत्व में भाजपा की सर्वाधिक हार का कीर्तिमान स्थापित करेंगे। भाजपा चाहे तो 16 अप्रैल को उनकी इस उपलब्धि पर उनका अभिनंदन समारोह आयोजित कर ले।
RELATED ARTICLES
R.O.No: 13207/42

R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- सुप्रीम कोर्ट वक्फ एक्ट पर बड़ी खबर, नए वक्फ संशोधन कानून पर फिलहाल अमल नहीं
- सुहाग” फिल्म में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सजीव चित्रण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- डबल इंजन की सरकार में 3100 रू. में खरीदा गया धान 1400 रू. में बेचना पड़ेगा
- निगम मंडल के पदभार में करोड़ो रू. फूक कर जनता का पैसा उडा रही सरकार : सुरेन्द्र वर्मा
- “मैं देख नहीं सकती, पर जब नल से पानी गिरने की आवाज सुनती हूं तो मन को बड़ा सुकून मिलता है…”