कांग्रेस सदस्यता अभियान अब 15 अप्रैल तक चलेगा, अब तक 14 लाख सदस्य बनाने का दावा
HNS24 NEWS April 2, 2022 0 COMMENTS
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में लक्ष्य से चार लाख सदस्य बनाए हैं। वहीं अब डिजिटल सदस्य बनाने पर ज्यादा जोर पार्टी दे रही है। डिजिटल माध्यम से अधिक सदस्य बनने के कारण एआईसीसी ने सदस्यता अभियान को पंद्रह दिन के लिए और बढ़ा दिया है। अब 15 अप्रैल तक सदस्य बनाने का क्रम जारी रहेगा। सदस्यों की सूची कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन को जिलों द्वारा भेजी जा रही है। अब तक 14 लाख से अधिक कांग्रेस सदस्य बनाए जा चुके हैं।
एआईसीसी के निर्देश पर 1 नवंबर से सदस्यता अभियान प्रदेश में शुरू हुआ था। अब तक 14 लाख से अधिक सदस्य वनाए जा चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ में 10 लाख सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों के माध्यम से अभियान शुरू किया था। इस दौरान दस जिलों में नगरीय निकाय चुनाव के चलते अभियान कमजोर हुआ था। उसके बाद दिसबंर में डिजिटल सदस्यता अभियान भी चलाए जाने के एलान के बाद इसमें तेजी आई। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपनी ओर से टारगेट पूरा करने 15 फरवरी तक का समय दिया था। तय समय में लक्ष्य पूरा नहीं कर पाने पा कार्यसमिति ने समीक्षा की। बताया जाता है कि सरकार होने के बाद भी बस्तर और सरगुजा के कुछ जिलों में अभियान काफी कमजोर रहा। मैदानी जिलों में धमतरी और दुर्ग में अभियान काे अच्छा प्रतिसाद मिला। कांग्रेस कमेटी का पूरा ध्यान अब डिजिटल सदस्यता पर है।
डिजिटल में अधिक मैन्यूअल में कम सदस्य
कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिलों में कुल् 55 हजार सदस्यता बुक वितरित किया गया था। सभी जिलों ने अपनी सदस्ता बुक भेज दी है। इसके माध्यम से करीब 8 लाख सदस्य ही बनाए गए है। वहीं डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत 6 लाख से अधिक सदस्य बनाने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश में आने वाले 15 दिनों में डिजिटल सदस्य बनाने पर जोर देकर इस संख्या को और अधिक करने पर जोर है। बताय जाता है कि ऑनलाइन सदस्यता के आधार पर यूथ कांग्रेस का चुनाव तिथि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही जारी होने की संभावना बताई जा रही है। इधर प्रदेश में उपचुनाव को देखते हुए कंग्रेस के सभी पदाधिकारी 12 अप्रैल तक खैरागढ़ में व्यस्त होने के कारण इसमें जूटे हैं।
RELATED ARTICLES
R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान जयंती पर की पूजा-अर्चना
- हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी लाखों रूपए
- धरमजयगढ़ में फूटा जन आक्रोश , डीबीएल की खदान विस्तार परियोजना के खिलाफ आदिवासियों का महाविस्फोट
- बीजापुर में मुठभेड़ ,माओवादियों के शव बरामद