April 9, 2025
  • 2:40 pm लाखों रूपये कीमत के हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने वालेे सगे भाई गिरफ्तार
  • 2:34 pm मुद्रा योजना से छत्तीसगढ़ के युवा बन रहे आत्मनिर्भर और लोगों को उपलब्ध करा रहे रोजगार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • 1:31 pm पूर्वी यूपी के इन जिलों में 9,10 और 11 अप्रैल को आंधी- तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना
  • 12:23 pm कभी था नक्सलगढ़, अब बन रहा विकास का गढ़
  • 6:28 am अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की गतिविधियों का वार्षिक कलेण्डर का हुआ अनुमोदन

रायपुर 08 फरवरी 2022/कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से उनके विभाग के लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि राज्य शासन द्वारा पांच कार्यालयीन दिवस निर्धारित किया गया है तथा कार्यालय की व्यवस्थित संचालन हेतु सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने अधीनस्थ कार्यालय को नियमानुसार व्यवस्थित रूप से संचालित करवाएं।

उन्होंने कोविड-19 में सभी पात्र मृतकों के वारिसों को शासन द्वारा दी जानेवाली मुआवजा राशि की जानकारी ली। उन्होंने अवैध प्लाटिंग, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण की जानकारी ली तथा अवैध कब्जे हटवाने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को फसल क्षति का आकलन का प्रतिवेदन यथाशीघ्र प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वर्ष 2020 के पूर्व के सभी लंबित प्रकरणों की सुची बनाकर उनसे मिले तथा उन प्रकरणों के उचित निराकरण के संबंध में चर्चा करें।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति, चिटफंड की एंट्री, जमीन अधिग्रहण की मुआवजा राशि, अवैध कॉलोनी में बिजली कनेक्शन, राजीव गांधी आश्रय पट्टा योजना, कोविड की पॉजिटिविटी दर सहित अन्य विषयों की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से स्कुल एवं आंगनबाड़ी खोलने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जन चैपाल एवं लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का प्रमुखता से निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  मयंक चतुर्वेदी, अतिरिक्त कलेक्टर  एन आर साहू, अपर कलेक्टर  बी.बी.पंचभाई एवं  बी.सी साहू, सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT