May 19, 2024
  • 9:56 pm वी के पंडियन के अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं चलते नवीन: केदार कश्यप
  • 9:51 pm 0तात्यापारा चौक से शारदा चौक चौड़ीकरण : महापौर एजाज ढेबर की एमआईसी सदस्यों, पार्षदों सहित व्यापारियों से चर्चा की सकारात्मक पहल
  • 9:33 pm ओडिसा की सभाओं में लग रहे नारे, एति ओती चारो कोति ओपी..ओपी….
  • 6:19 pm राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति – दीपक बैज
  • 6:16 pm छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की रविवार को शादी है। विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रस्मों की कुछ तस्वीरों को खुद साझा किया है। विवाह समारोह के लिए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दिग्गज राजनेताओं को भी आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री के बेटे के शादी समारोह में देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। शादी पूरे छत्तीसगढ़िया विधि-विधान से की जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी कल विवाह समारोह में भाग लेने रायपुर आएंगे।

नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री का परिवार पहुंच गया है। वहां सुबह से ही शादी की रस्में शुरू हुई हैं। सबसे पहले चुल-माटी की रस्म निभाई गईं। परिवार की महिलाओं ने मंडप के लिए मिट्‌टी खोदी। उसके बाद विधि-विधान और पूजन के साथ मंडप स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस रस्म और पारिवारिक माहौल की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए जानकारी दी है। मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल और रायपुर की ख्याति वर्मा इसी मंडप में रविवार को सात फेरे लेने वाले हैं।

ये राजनेता पहुंचे

चैतन्य का विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओ में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सप्तगिरी शंकर उल्का, केटीएस तुलसी, खेमराज, अविनाश पांडे और के. राजू पहुंच चुके हैं। इसके अलावा गौतम चौरडिया और रागिनी दुबे यहां पहुंच चुकी है। सभी अतिथियों के ठहरने का इंतजाम एक निजी होटल में किया गया है।

आज आने वाले राजनेता

विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को आने वाले प्रमुख्य लोगों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,  नटराज, जानकी राम, बीके हरिप्रसाद, शाहूल हमीद,  रिफाई, अजय शर्मा, पूर्व सांसद भक्तचरण दास, शाहीद फरीद, सांसद विवेक तन्न्खा, शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व सांसद चिंता मोहन, राजीव शुक्ला, एआईसीसी के राष्ट्रीय समन्वयक आलिम जावेरी, डॉ. अजय कुमार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अघ्यक्ष नीरज कुंदन, नेता डिसूजा, मनीष चत्राथ और सुदीप ठाकुर सांसद रविवार को यहां पहुंचेंगे। दूसरे राजनीतिक दलों के भी कुछ बड़े नेताओं के आने की संभावना जताई जा रही है। ये सभी नेता रविवार को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना होंगे। नवा रायपुर के निजी होटल में हो रहे विवाह समाराेह में कई बड़े नेताओं के आगमन की सूचना के बाद यहां पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT