April 24, 2025
  • 11:10 pm पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार का बड़ा ऐक्शन ,सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ना होगा
  • 8:12 pm जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को कांग्रेस नेताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित
  • 7:36 pm छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे
  • 7:29 pm एम्स रायपुर में पहली सफल किडनी पेयर (स्वैप) ट्रांसप्लांट (KPD)
  • 7:15 pm वन विभाग में भ्रष्टाचार और विधानसभा में गलत जानकारी देने के मामले में छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर लीपापोती की तैयारी

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर आज ताबड़ तोड़ हमला करते हुए पश्चिम विधानसभा में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ के नारों के साथ पदयात्रा। ज्ञातव्य हो कि भाजपा के लोगों को कृषि कानून जैसे किसानों पर थोपे गए बेहुदा कानून को वापस लेने की नौबत आने के बाद भी महंगाई जैसे अहम् मुद्दे को नजरअंदाज किया जा रहा है। जबकि आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त हैं। इसी महंगाई के खिलाफ आज कोटा जगन्नाथ चौंक से लोगों के बीच भाजपा की गलत नीतियों को उजागर करने लोगों के बीच पदयात्रा किया गया।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान के जयपुर में महंगाई को लेकर जो प्रदर्शन हुआ, जिसमें संपूर्ण देश से लाखों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। उस भीड़ को देखकर नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार डरी और सहमी हुई है। चाहे वह नोटबंदी, जीएसटी, कोविड-19 हो, को लेकर एकमात्र राहुल गांधी ने ही आगाह किया, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने अपने अहंकार के चलते इसे नजरअंदाज किया। जिसका भुगतान पूरे देश को चुकाना पड़ रहा है। जबकि कृषि कानून को लेकर सदन से लेकर सड़क तक राहुल गांधी ने पूर्व में ही कहा था कि इस काले कानून को नरेन्द्र मोदी जी को वापस लेना पड़ेगा और यही हुआ। महंगाई को लेकर भी राहुल गांधी द्वारा लगातार पूरे देश में पदयात्रा किया जा रहा है, आज उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर से हारीमऊ तक पदयात्रा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी लगातार महंगाई को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है

विधायक विकास उपाध्याय ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर ताबड़ तोड़ सियासी हमले करते हुए कहा कि केन्द्र में जबसे भाजपा की सरकार काबिज हुई है, वह देश में महंगाई से नियंत्रण खो चुकी है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के पूरे कार्यकाल का यदि अध्ययन किया जाये तो नोट बंदी से लेकर जीएसटी और कृषि कानून से लेकर तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के साथ-साथ कोरोना काल में असफल कार्य योजना ने देश में महंगाई को चरम् पर पहुँचा दिया है।

विकास उपाध्याय ने बताया ताजा उदाहरण यह भी देखने को मिला है कि उपचुनावों में कई सीटों पर भाजपा के हार के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मोदी सरकार को राहत देना पड़ा। विकास उपाध्याय ने साफ शब्दों में कहा, चुनाव में हार बीजेपी की दुखती रग है। बीजेपी को जहाँ कहीं अपने फैसले चुनाव में हार की वजह बनते दिखती है वो उस पर दुबारा विचार या समझौता जरूर करती है।

विकास उपाध्याय ने कहा, पूरी देश की जनता जानती है मोदी ने 100 दिन के अन्दर महंगाई कम करने का वादा किया था। अपने भाषणों में प्रधानमंत्री मोदी यह कहते नहीं थकते थे कि उनकी सरकार बनी तो पेट्रोल के दाम 35 रूपये प्रति लीटर हो जाएंगे। परन्तु आज उनके कार्यकाल के सातवें वर्ष में महंगाई चरम् पर है। रसोई के सामान से लेकर रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर लोगों के बीच बढ़ती महंगाई के असल कारण को लोगों के बीच पहुँचाया। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिरीश दुबे, ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, अशोक ठाकुर, देव साहू, दाऊलाल साहू, सुंदर जोगी, अन्नू राम साहू, मनीराम साहू, सुरेश मिश्रा, रितेश त्रिपाठी, शिव सिंह ठाकुर, वारेन्द्र साहू, बबीता नत्थानी, कमलाकांत शुक्ला, अमित शर्मा (लल्लू), प्रकाश माहेश्वरी, प्रकाश जगत, प्रकाश मानिकपुरी, आशुतोष मिश्रा, डेमेन्द्र यदु, संगीता राजपूत, हाजरून बानो, मोईज हुसैन, अनिल गिलहरे, लक्की ठाकुर, रमाकांत शर्मा, नन्दन झा, हेमलाल नायक, विजय देवांगन, कृष्णा नायक, हर्मेश दास मानिक, रवि राव, सोनू ठाकुर, टार्जन, विष्णु साहू, प्रवीण झा, तोरण साहू, कैलाश साहू, ईश्वर भगत, भीम यादव, मनोज सारथी, योगेश दीक्षित, भागवत साहू, खेमलाल यदु, अजय निषाद, तरूण श्रीवास, विश्वकर्मा जी, चित्रा यादव, बुन्दा विभार, बबलू दीप, विद्याधर बाघ, बिरजू हरपाल, विनोद कश्यप (भक्कू), रंजीत बिन्द्रा, डॉ. कोसरिया, दिलीप गुप्ता, सूरज साहू, सुमित जोशी, चन्दन बारीक, अमित दुबे, प्रमेाद कुमार, लक्की नायक, रवि विभार, दिलीप नाग, संतोष यादव, ईश्वरी नामदेव, भामरा , सोहन साहू समेत सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन सम्मिलित थे।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT