April 8, 2025
  • 10:37 pm नक्सलवाद के समूल नाश की ओर एक और ऐतिहासिक कदम: दंतेवाड़ा में 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  • 10:27 pm 8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन
  • 10:08 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिकलसेल और थैलेसीमिया जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का किया शुभारंभ
  • 9:02 pm ट्रंप के टैरिफ से देश की अर्थव्यवस्था तबाह, बड़बोले विषगुरु की नाकामी की सजा भोगने देश के निवेशक मजबूर: सुरेंद्र वर्मा
  • 8:56 pm छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमालकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रायपुर : छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कल्कि महोत्सव में शामिल होने के लिये दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के  कल्किधाम में आयोजित कल्कि महोत्सव में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत बतौर मुख्यअतिथि शामिल होंगे। कल्कि एक ऐतिहासिक महोत्सव है, जो दो वर्ष बाद अपने पुराने रूप में आयोजित हो रहा है। कोरोना संक्रमण के 2 वर्ष के दौरान कल्कि महोत्सव सांकेतिक आयोजित किया गया था लेकिन इस बार धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। खाद्यमंत्री इस वक्त दिल्ली प्रवास पर थे, यहाँ से वे कल्कि महोत्सव में शामिल होने के लिये रवाना हुए। खाद्यमंत्री ने कहा कि कल्कि महोत्सव एक ऐतिहासिक आयोजन है, जहाँ भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक मिलती है।

कल्कि महोत्सव सन 1960 से भगवान  कल्कि की प्रस्तावित अवतार तिथि शुक्ल पक्ष की पंचमी और छठ को मनाया जाता है। इस उत्सव में पंचमी के दिन भगवान  कल्कि की विशाल शोभा यात्रा और भव्य रथ यात्रा साथ-साथ निकलती है।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT