April 11, 2025
  • 4:26 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह को पदभार ग्रहण पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • 3:52 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा का किया शुभारंभ
  • 1:39 pm पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनरल परेड की सलामी ली जाकर किया गया परेड का निरीक्षण
  • 12:05 pm वाराणसी पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर में हाल ही में हुई आपराधिक बलात्कार की घटना के बारे में वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट से विस्तृत जानकारी ली
  • 11:55 am “छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना मुहर वाले बाउंस चेक भी बन सकते हैं सज़ा का आधार!”…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही धान खरीदी की शुरुआत होगी। इसके पहले ही एक बार फिर बारदानों की उपलब्धता को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। इस बीच राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री और प्रवक्ता मोहम्मद अकबर का बारदानों की कमी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसानों से धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी को दूर किया जाएगा। इस वर्ष भी जूट कमिश्नर ने मांग के अनुसार बारदानों की पूर्ति को स्वीकृति नहीं दी है, लेकिन किसानों के पुराने बारदानों से खरीदी होगी। पिछले वर्ष भी व्यवस्था सरकार ने की थी, इस वर्ष भी कर लिया जाएगा। कैबिनेट सबकमेटी आने वाले समय में खरीदी की तिथि तय करेगी। सरकार बारदाने की कमी नहीं होने देगी।
राजीव भवन में मिलिए मंत्री से कार्यक्रम में मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रदेशभर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा निराकरण किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में हाथियों को धान खिलाने के मामले में किए गए सवाल पर उन्होंंने कहा, हाथियों को धान खिलाने की योजना नहीं है। यह एक प्रयोग था कि हाथियों को धान खिलाया जाए। बरसात के कारण चारों तरफ हरियाली थी। आने वाले समय में फिर से यह प्रयोग करेंगे। यह प्रयोग सफल भी हो सकता है और असफल भी हो सकता है। 2018 के बाद बाघों की जनगणना नहीं हुई है। उन्होंने कहा, बाघों की संस्था में कमी को जो बात कही जा रही है वह 2018 के पहले की है। वर्तमान के आंकड़े अभी आए ही नहीं है। बाघों की जनगणना शुरू की गयी है। उनकी वृद्धि का प्रयास किया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और बच्चे तेंदू फल के जूस के पेटेण्ट कराने के संबध में मिले थे। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। राजीव भवन में सोमवार को लगभग 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसमे स्वेच्छानुदान, ट्रांसफर, वनाधिकार, आवास के बारे में और कई प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए। धान खरीदी के लिये बारदाने की कमी को दूर किया जाएगा।


यात्री कम इसलिए सिटी बस संचालन बंद
सिटी बस का परिचालन बंद होने के संबंध में किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, सिटी बस के परिचालन इसलिए बंद है कि कोरोना काल में लाॅकडाउन हो गया था। इस दौरान आम जनता की सिटी बस में आवाजाही कम है। सिटी बस का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। डीजल का खर्च भी नहीं निकल पाता है। यात्रियों की कमी है। उन्होंने कहा, रायपुर के नए बस स्टैण्ड से बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा।
कवर्धा की जनता का मिला स्नेह वनमंत्री के सोमवार को कवर्धा दौरे के दौरान काले झंड़े दिखाए जाने को लेकर उन्होंंने कहा, कल कवर्धा गया था कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का लोगों को अधिकार है। वहां पर काले झंडे भी दिखाए गए। इस दौरान उनसे ज्यादा स्वागत करने के लिए लोग जुटे थे। कवर्धा की जनता ने आमंत्रित किया और खुब स्नेह मिला भी।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT