उत्तराखंड के घटनाक्रम पर कांग्रेस का तंज.… तीरथ सिंह रावत तो फटी जीन्स जितने दिन भी नहीं चल पाये
HNS24 NEWS July 4, 2021 0 COMMENTS
रायपुर/03 जुलाई 2021। उत्तराखंड के घटनाक्रम पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत फटी जींस जितने दिन भी नहीं चल पाए। फटी जींस तीरथ सिंह रावत से ज्यादा चलती है। रमन सिंह जी ने तो छत्तीसगढ़ में तो भाजपा की नैया डुबोई ही, उत्तराखंड में प्रभारी के रूप में उन्होंने उत्तराखंड में भी रमन सिंह जी उत्तराखंड में भाजपा का बंटाधार कर दिया। रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ के बाद उत्तराखंड में भी असफल और भाजपा के लिये नुकसानदेह ही साबित हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर संकट के मामले के पीछे संवैधानिक कारण नहीं भाजपा के भीतर का अंर्तविरोध और भाजपा में पनप रहा परस्पर अविश्वास है। उत्तराखंड के घटनाक्रम के पीछे देश और प्रदेश की जनता में महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दाम, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी के कारण भाजपा की केंद्र सरकार के प्रति बढ़ता हुआ असंतोष भी है। सत्ता की चाशनी ने भाजपा को आपस में बांध कर रखा था, लेकिन उत्तराखंड में वो सत्ता की चाशनी अब समाप्त होने जा रही है। देश में भी अब मोदी सरकार के दिन गिने चुने रह गए हैं। उत्तराखंड का घटनाक्रम भी मोदी सरकार के प्रति पूरे देश में धधक रहे असंतोष के ज्वालामुखी का परिणाम ही है।
RELATED ARTICLES
R.O.No: 13207/42

R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- महादेव सट्टा ऐप का महाघोटाला : 573 करोड़ की जब्ती, बॉलीवुड से हवाला नेटवर्क तक ईडी की करारी चोट
- क्रिएटर इकोनॉमी के क्षेत्र में कार्यरत रचनाकारों के लिए वेव्स एक बड़ा अवसर : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन
- छत्तीसगढ़ में हर पुलिस थाने और DSP स्तर के अधिकारी गंभीर अपराध के मामलों में NATGRID का उपयोग करें
- छत्तीसगढ़ में 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा
- नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ : विष्णु देव साय