दुल्हन शादी के मंडप पर पहुंचने से पहले हुई गायब, मचा हड़कंप, बारात लौटी पर दूल्हा अड़ा, जानें क्या हुआ आगे
HNS24 NEWS November 30, 2020 0 COMMENTS
पारस राठौर : दौसा(राजस्थान) : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में शादी से पहले दुल्हन के गायब होने की खबर है। दुल्हन के परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।प्राप्त समाचार के अनुसार, देवउठनी एकादशी को लालसोट के चांदसेन ग्राम में एक युवती की शादी थी। बारात दरवाजे पर पहुंची ही थी कि इस दौरान परिवार को दुल्हन के गायब हो जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुल्हन को आसपास तलाश किया गया। मगर दुल्हन कहीं नहीं मिली। परिवार वालों ने पड़ोस के एक युवक पर दुल्हन का शादी से पहले अपहरण करने का शक जताया।दुल्हन के अपहरण हो जाने की खबर से हड़कंप मच गया। दुल्हन के गायब होने के बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन नहीं मिली। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद आधे बाराती वापस लौट गए। हालांकि दूल्हे सहित परिवार व समाज के अनेक बाराती दुल्हन के वापस आने के इंतजार में चांदसेन में डटे हुए हैं। पूरे मामले में दुल्हन के परिवार के लोगों द्वारा पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जताया गया है।थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि बाबूलाल महावर ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी चंदा महावर (19) की बुधवार को शादी थी। जिसे पड़ोस में रहने वाला युवक लोकेश गुर्जर और उसका साथी अपहरण कर भगा ले गए।
RELATED ARTICLES
R.O.No: 13207/42

R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- सोशल मीडिया पर पोस्ट को सिर्फ लाइक करना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
- -कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से तीन लोगों की मौत
- काँग्रेस विधायक के PSO ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
- धरमपूरा स्थित राकसमुंडा तालाब की होंगी जांच
- बिलासपुर : फर्जी ‘हृदय विशेषज्ञ’ के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत! अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी हत्या की साजिश का मामला