बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत के फैसले का स्वागत- विष्णु देव साय
HNS24 NEWS September 30, 2020 0 COMMENTS
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में विशेष सीबीआई अदालत के फैसले का स्वागत किया हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को इस मामले में बरी किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम प्रारम्भ से ही कहते रहे हैं कि हमारे नेताओं पर लगाये गए तमाम आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर दुर्भावना से मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया और कहा कि हमे देश की न्याय व्यवस्था और संविधान पर पूर्ण विश्वास रहा हैं जिसका परिणाम आज सत्य की जीत के रूप में आया हैं। वास्तव में आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति पर न्याय और सत्य का करारा प्रहार हैं।
RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT
R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- पाकिस्तान में बन रहा भगवान श्री राम मंदिर
- छुरा में ज़मीन माफिया का साम्राज्य : खेत पर खड़ी कॉलोनियां, प्रशासन बना गूंगा-बहरा तमाशबीन!
- डिजिटल डाटा कानून के खिलाफ उतरा विपक्ष,धारा 44 (3) को निरस्त करने की मांग
- पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
- मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदाय किया देश के पहले लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस अनुबंध