April 12, 2025
  • 9:22 am पाकिस्तान में बन रहा भगवान श्री राम मंदिर
  • 9:17 am छुरा में ज़मीन माफिया का साम्राज्य : खेत पर खड़ी कॉलोनियां, प्रशासन बना गूंगा-बहरा तमाशबीन!
  • 12:23 am डिजिटल डाटा कानून के खिलाफ उतरा विपक्ष,धारा 44 (3) को निरस्त करने की मांग
  • 12:18 am पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
  • 11:58 pm मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदाय किया देश के पहले लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस अनुबंध

रायपुर : भाजपा किसान मोर्चा ने आज राज्य की भूपेेश सरकार के रकबा कम करने के आदेश का जमकर विरोध करते एकात्म परिसर मे सरकार के आदेश की प्रतिया जलाई।

गौरतलब है कि बेमेतरा जिला के कलेक्टर ने सभी तहसीलदार पटवारी एवं राजस्व विभाग को ये आदेश जारी किया गया है कि गिरदावरी के दौरान किसानों के खेत की पंप हाउस, खेतों की मेड, तथा खेतों मे पानी आवाजाही की नालियो को खेत के रकबा से अलग किया जाये। इस आदेश पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहाँ ये फैसला एक काला कानून है, किसानों के खेतों का रकबा कम कर धान कम खरीदने की बडी साजिश है ये आदेश इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। दाना दाना धान खरीदने की बात कहने वालों का अब धान खरीदने मे हाथ पैर फूलने लगा किसान अपना कम धान बेच सके इसलिए तमाम प्रकार साजिश षड्यंत्र किया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा पूरे मामले का जमकर विरोध करेगी और जब तक इस मामले को वापस नहीं लिया जाता भाजपा किसान मोर्चा सड़क से सदन तक लडाई जारी रखेगी। आज के प्रदर्शन मे गौरीशंकर श्रीवास प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय साहू, जिला मंत्री नितिन शर्मा मंडल अध्यक्ष धनेस साहू चंदन राजपूत। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश पांडे , युवा मोर्चा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोडे, महामंत्री युवा मोर्चा अमित मैशरी, समेत सभी कार्यकर्ता शरीक हुए।।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT