मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जिलों को जारी किए 25-25 लाख रूपए
HNS24 NEWS April 20, 2020 0 COMMENTS
चित्रा पटेल : रायपुर :दिनांक 20 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रूपए की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 7 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री और राहत कार्यो के लिए यह राशि खर्च की जाएगी।
मुख्यमंत्री बघेल ने इससे पूर्व राज्य के 11 जिलों को 20-20 लाख रूपए की राशि जारी की थी। इसमें कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया और कबीरधाम जिले शामिल थे। अभी 25-25 लाख रूपए प्रदेश के सभी 28 जिलों को आबंटित किया गया है।
RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT
R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- बयानार क्षेत्र में होगा स्वास्थ्य सेवाए बेहतर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वन मंत्री केदार कश्यप ने क्या लोकार्पण
- साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने, खातों को ऑपरेट करने में शामिल 3 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार
- धरातल पर दिखना चाहिए निर्माण कार्यों के परिणाम : अरुण साव
- CM विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह को पदभार ग्रहण पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं