April 11, 2025
  • 5:21 pm साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने, खातों को ऑपरेट करने में शामिल 3 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार
  • 5:13 pm धरातल पर दिखना चाहिए निर्माण कार्यों के परिणाम : अरुण साव
  • 5:08 pm CM विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का किया भूमिपूजन
  • 4:26 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह को पदभार ग्रहण पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • 3:52 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा का किया शुभारंभ

चित्रा पटेल : रायपुर : दिनांक 08 अप्रैल 2020/ राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थापना आदेश जारी की गई है। इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिए है।  यशवंत कुमार को नगर पंचायत, कुंरा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार श्रीमती श्वेता अंबिलकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुंरा कोे सहायक संचालक, क्षेत्रिय कार्यलय, संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन विभाग रायपुर में पदस्थ किया गया है।  हरदयाल रात्रे, राजस्व उप निरीक्षक, नगर निगम चिरमिरी को नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, बनाया गया है। वहीं कमल सिंह चैहान राजस्व उप निरीक्षक, नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पंचायत, प्रतापपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा श्री राजेश कुशवाहा, सहायक ग्रेड-2 नगर पंचायत, प्रतापपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पंचायत विश्रामपुर में मूल पद सहायक ग्रेड-2 पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार 28 दिसम्बर 2019 के आदेश पर संचालनालय नगरीय प्रशासन, रायपुर में उपसंचालक,  डी.के. बांसवार को नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसे संशोधन करते हुए  बांसवार को नगर पालिक निगम रायपुर में उपायुक्त के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT