April 24, 2025
  • 11:10 pm पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार का बड़ा ऐक्शन ,सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ना होगा
  • 8:12 pm जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को कांग्रेस नेताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित
  • 7:36 pm छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे
  • 7:29 pm एम्स रायपुर में पहली सफल किडनी पेयर (स्वैप) ट्रांसप्लांट (KPD)
  • 7:15 pm वन विभाग में भ्रष्टाचार और विधानसभा में गलत जानकारी देने के मामले में छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर लीपापोती की तैयारी

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा के  चन्द्रपुर के शासकीय अस्प्ताल में सहायक चिकित्सा अधिकारी रोजाना नही बैठने से हो रही है भारी परेशसनी।

क्षेत्र वाशी गिरजा यादव , रुद्र मेहर ने बताया कि चन्द्रपुर नगर में एक तो शासन ने एक एम बी बी एस डॉक्टर कि पदस्थापना नही किया है वही एक सहायक चिकित्सा अधिकारी  सुशीला सिदार हैं।

चन्द्रपुर जहां एक पर्यटन स्थल है वही नेशनल हाइवे से जुड़ा हुआ है यहाँ छोटी मोटी घटनाएं रोजाना होती रहती है ऐसे में एक शासकीय चिकित्सक का न होना चिंता की बात है। एक दिन ही चन्द्रपुर अस्प्ताल में बैठ रही है।जिससे कई घटना दुर्घटाओ में चोटिल आदमी को खतरा बढ़ गया है।वही डिलवरी  के लिए  बाहर बाहर से आई महिलाओ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।शासन प्रशासन  ध्यान नहीं दे रहे, जबकि चंद्रपुर वाशी आे की संख्या को देखें तो सप्ताह के सातों दिन हॉस्पिटल में डॉक्टर की जरूरत पड़ रही है, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। चंद्रपुर क्षेत्र वाशी लोग हॉस्पिटल में समय पर डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण उनको वापस लौटना पड़ता है।

रूद्र मेहर ने यह भी बताया कि वहीं धान खरीदी को लेकर देखें तो यहां चंद्रपुर धान खरीदी केंद्र में किसानों का सिर्फ 1000किवंटल ही खरीद रही है, जबकि छ ग सरकार 1500 किवंटल धान खरीदी करने की बात कहती है । वहीं अमलडिहा में 1500 किवंटल धान खरीदी की जा रही है। यहां भी किसान भाईयों में नाराजगी देखने को मिल रही है, जिस प्रकार रायगढ़ क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर किसान नाराज हैं।

हम बता दें कि छ ग में सबसे जायदा धान खरीदी जांजगीर चांपा में होती है ,और इस वर्ष सबसे जायदा धान की फसल हुई है, जिससे किसान बेहद खुश थे, पर उनकी धान खरीदी किसानों के उम्मीद के मुताबिक सरकार नहीं कर रही जिस पर किसान दुखी नजर आ रहे हैं।

जिला जांजगीर चांपा में जिस दिन घान खरीदी करनी थी 01दिसम्बर को उसी दिन धान खरीदी केंद्र प्रभारी व आपरेटर की तबादला किया और कूपन कटनी थी,  जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, और कुछ दिन  ही दिन बाद फिर से जांजगीर जिले के एक ही तहसील के आपरेटरों की ट्रानफ्रर को रोक कर

पूर्व स्थान में पोस्टिंग कर दिया है ,और एक ही प्रभारी को दो जगह का कार्यभार संभालने की बात कही, जिससे धान खरीदी में गड़बड़ी , या चोरी होने में देरी नहीं है, जिसका जिम्मेदार कोन  होगा?

प्रशासन को जांजगीर जिले की ओर ध्यान  आकर्षित करने की जरूरत है।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT