
रायुपर : भाजनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेश में फल-फूल रहे तबादला उद्योग और बढ़े भ्रष्टाचार पर निशाना साधा है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के ओएसडी को हटाया जाना सत्ता के गलियारों में पलते-बढ़ते भ्रष्टाचार की तस्दीक करता है। कमीशन के चक्कर में कई मंत्रियों के ओएसडी निजी स्थापना से लोगों को हटाया गया जबकि उनकी जगह मंत्रियों को बर्खास्त करना चाहिए था।
भाजपा प्रवक्ता सुन्दरानी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा करने पर आमादा है। इसके लिए वह हर गलत हथकंडों को आजमा रही है। अपनी शह पर वह अफसरों के माध्यम से एक तरफ कमीशन के तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है तो दूसरी तरफ तबादलों को उद्योग की शक्ल दे चुकी है। हाल ही प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह के ओएसडी को तबादलों के मामलों में अनियमितता व रिश्वतखोरी के आरोप में हटाया गया था। अब मंत्री अग्रवाल के ओएसडी कोरी को डीएमएफ फंड के तहत ठेका लेने के आरोपों के मद्देनजर हटाया गया है चर्चा गरम है। सुन्दरानी ने कहा कि प्रदेश सरकार का अपने मंत्रियों और नौकरशाहों पर कोई नियंत्रण इसलिए भी नहीं रह गया है क्योंकि इसी भ्रष्टाचार की बुनियाद पर कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश सरकार खड़ी है। ऐसी स्थिति में अफसर भी अब अपनी मनमानी पर उतर आए हैं, जो प्रदेश के लिए उचित स्थिति नहीं है।
RELATED ARTICLES
Recent Posts
- नक्सलवाद के समूल नाश की ओर एक और ऐतिहासिक कदम: दंतेवाड़ा में 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- 8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिकलसेल और थैलेसीमिया जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का किया शुभारंभ
- ट्रंप के टैरिफ से देश की अर्थव्यवस्था तबाह, बड़बोले विषगुरु की नाकामी की सजा भोगने देश के निवेशक मजबूर: सुरेंद्र वर्मा
- छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमालकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव